{"_id":"5a9c5a394f1c1bbd218b62d7","slug":"41520196153-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रविवार को दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। आरोपी दूसरे समुदाय के युवक को भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार तारापुरी लिसाड़ी गेट निवासी इमरान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में स्थित एक घर में किसी काम से आया था। उस समय घर पर 10 साल की बच्ची अकेली थी। आरोपी इमरान ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच बच्ची की मां पड़ोस से घर पहुंची तो उसने आरोपी को घर में घुसा देखकर शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बच्ची की मां ने जब हकीकत बतायी तो भीड़ आक्रोशित हो गई और आरोपी को जमकर धुन दिया।
हम खुद सिखाएंगे सबक
सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी को भीड़ से मुक्त कराने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोगों ने आरोपी को खुद सबक सिखाने की बात कह दी। पुलिस ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने का भरोसा देकर भीड़ को शांत किया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।