{"_id":"6ad9168bc0d3e3930c04082d","slug":"protest-held-by-placing-the-body-to-demand-the-filing-of-an-fir-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159204-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव निवासी परवेज (35) का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम घर पहुंचा तो मातम छा गया। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने आरोपित युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
शव घर के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात मौके पर पहुंचे एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। रात करीब ढाई बजे पुलिस की मौजूदगी में शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया।
रसूलपुर अहमद अली गांव निवासी कासिम का पुत्र परवेज मंगलवार सुबह माहुल बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के बाहर मृत अवस्था में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मृतक के पिता कासिम ने गांव के ही असगर और बरखी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया। कासिम का आरोप है कि उनकी पुत्री साबिया की शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान गांव के असगर और बरखी वहां पहुंचे।
दोनों ने परवेज पर मस्जिद में शराब पीने और पेशाब करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पिता ने आरोप लगाया कि बाद में दोनों ने उनके पुत्र की हत्या कर शव फेंक दिया।
कासिम ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि अहरौला पुलिस ने दबाव बनाकर उनसे तहरीर बदलवा दी और मामले को इत्तेफाकिया (आकस्मिक मृत्यु) दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम करीब चार बजे परवेज का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण जुट गए।
परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कहते हुए शव घर के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर, थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा और माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। देर रात एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
रात करीब दो बजे के बाद प्राथमिकी दर्ज होने की प्रति दिखाए जाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रात करीब ढाई बजे परवेज के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।