{"_id":"5a0369e94f1c1b69678ba28a","slug":"41510173161-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहली गेट पुलिस ने 16 लाख की दवाई पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहली गेट पुलिस ने 16 लाख की दवाई पकड़ी
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। देहली गेट पुलिस ने मंगलवार रात केसरगंज चौकी के पास एक कैंटर से 16 लाख की दवाई पकड़ी। बुधवार को जांच के बाद दवाओं के कागजात न मिलने पर दवाई और कैंटर को सीज कर दिया गया।
एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि कैंटर चालक आगरा निवासी विजय ने बताया कि ये दवाईयां आगरा से आई हैं। खैरनगर में जानी हैं। लेकिन दवाईयों के कागजात नहीं दिखाए गए। पुलिस की सूचना पर बुधवार को ड्रग्स विभाग की टीम ने दवाओं की जांच की। दवाओं के नकली होने के शक में उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एसओ के अनुसार नमूने की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।