फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगा प्लाजा व्यापार मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग

गंगा प्लाजा व्यापार मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग

Sun, 27 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
गंगा प्लाजा व्यापार मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग
मेरठ। बेगमब्रिज रोड स्थित गंगा प्लाजा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल राघव के साथ शनिवार को मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसओ लालकुर्ती नेहा चौहान के मुताबिक व्यापारी नेता अनिल राघव ने बताया कि गंगा प्लाजा में दीपक त्यागी की मोबाइल की दुकान है। अनिल और दीपक में एक मोबाइल फोन को लेकर शनिवार दोपहर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि रात नौ बजे दीपक त्यागी अपने दोस्त गौरव को साथ लेकर अनिल की दुकान पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पिस्टल के तीन खोके बरामद किए। पुलिस ने अनिल की तहरीर पर दीपक व गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फायरिंग से दहशत फैली
गंगा प्लाजा में गोलियां चलने पर व्यापारियों में दहशत फैल गई। कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। पुलिस के अनुसार मोबाइल शॉप पर पहले भी विवाद हो चुके हैं। जिसमें गोलियां मारने की धमकियां तक दी गई। एक मुकदमा चार दिन पहले भी लालकुर्ती में दर्ज हुआ है। हालांकि किसी को नामजद नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाजार में अफरातफरी, दो व्यापारियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed