फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ौराला में व्यापारी के घर देर रात हथियार बंद युवकों का धावा

ौराला में व्यापारी के घर देर रात हथियार बंद युवकों का धावा

Tue, 12 Mar 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
ौराला में व्यापारी के घर देर रात हथियार बंद युवकों का धावा
मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक, दरवाजे तोड़ने का किया प्रयास
विज्ञापन

हंगामा करने वाले युवक सीसीटीवी में हुए कैद, पीड़ित ने दी मामले की तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कस्बे के चौराहे के समीप रविवार देर रात आधा दर्जन हथियारबंद युवक दीवार फांदकर एक व्यापारी के मकान में घुस गये और दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। देर रात हुए शोर को सुनकर व्यापारी का परिवार दहशत में आ गया। दरवाजा नहीं टूटने पर युवक हंगामा करते हुए फरार हो गए। इस दौरान हंगामा करने वाले युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात युवकों के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।

दौराला कस्बा निवासी अरविंद गुप्ता दौराला व्यापार संघ के संरक्षक पद पर हैं। उनका दौराला चौराहे पर पेट्रोल पंप से सटा उनका मकान भी है। बताया है कि रविवार देर रात आधा दर्जन हथियारबंद युवक उनके मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। आहट सुनकर पीड़ित परिवार की नींट टूट गई। इससे परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह पीड़ित ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद युवकों की फुटेज दौराला पुलिस को सौंपी और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मामले की तहरीर दी है। उधर, व्यापार संघ दौराला के अध्यक्ष हरपाल चौहान, महामंत्री मनेंद्र भराला, सचिन उपाध्याय, डॉ. वीबी शर्मा, मंगूमल शर्मा, सभासद राकेश गुप्ता, श्यामबिहारी शर्मा सहित अन्य व्यापारी नेता दौराला थाने पहुंचे। उन्होंने एसओ रितेश कुमार से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed