{"_id":"5c730a98bdec223c464396a5","slug":"31551043224-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई एजेंट के शक में किया गिरफ्तार, बाद में छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएसआई एजेंट के शक में किया गिरफ्तार, बाद में छोड़ा
विज्ञापन
जासूसी के शक में पकड़ा था लिसाड़ीगेट का अमजद
- लिसाड़ीगेट क्षेत्र के युवक से झांसी में आरपीएफ ने कई घंटे की पूछताछ
- मेरठ पुलिस द्वारा युवक के स्थाई पते का सत्यापन करने के बाद युवक को रिहा किया
मेरठ। लिसाड़ीगेट का अमजद झांसी में आईएसआई एजेंट होने के शक में पकड़ा था। रविवार उसका सत्यापन कराया गया, तब जाकर उसको आरपीएफ ने छोड़ा। पुलिस ने बताया कि दो दिन तक अमजद से पूछताछ की गई है।
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में रहने वाला अमजद पुताई का काम करता है। दो दिन पहले वह झांसी काम के लिए गया था। जैसे ही वह स्टेशन पर उतरा, आरपीएफ ने उसे आईएसआई एजेंट होने के शक में पूरी रात लॉकअप में रख पूछताछ की। शनिवार को भी पूरे दिन वह लॉकअप में रहा। इस दौरान उसने खुद को मेरठ निवासी होने का दावा किया। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। काफी पूछताछ के बाद कुछ नहीं मिलने पर आरपीएफ ने रविवार सुबह मेरठ के लिसाड़ीगेट थाने में संपर्क किया। झांसी आरपीएफ ने युवक का फोटो और पता लिसाड़ी गेट पुलिस को उपलब्ध कराया। दो घंटे बाद लिसाड़ीगेट पुलिस ने युवक का मेरठ निवासी होने की पुष्टि की। सत्यापन के बाद आरपीएफ ने अमजद को छोड़ा। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने बताया कि झांसी से आरपीएफ पुलिस ने संपर्क कर एक युवक का पता सत्यापन कराया है। युवक लिसाड़ी क्षेत्र का निवासी है। उसके परिवार से संबंधित दस्तावेज आरपीएफ झांसी को भेजे गए। जिसके बाद युवक को छोड़ गया।