{"_id":"5a11f9594f1c1bf3538be57c","slug":"31511127385-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय नगर में दो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय नगर में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। विजय नगर में रविवार रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने मामला शांत कराया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन के मुताबिक विजय नगर निवासी चमनलाल का अपने चाचा भगवान दास से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। रविवार रात दोनों में गालीगलौज के बार मारपीट हो गई। आमने-सामने घर होने के चलते दोनों पक्षों में पथराव हो गया। जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान भगवान दास और एक महिला घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से चमनलाल को भी चोट लग गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर में मारपीट और पथराव का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।