फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट

Mon, 14 Aug 2017 02:43 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट
फोर्स उतरी सड़कों पर, चेकिंग की
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मिले आतंकी इनपुट के चलते रविवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अगले दो दिनों तक जिले की नाकाबंदी कर चेकिंग की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस पर भिखारी के वेश में आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद मेरठ जोन में कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। आईजी रामकुमार ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के निर्देश दिए हैं। रविवार शाम एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने शहर के सभी एएसपी, सीओ ओर थानाध्यक्षों के साथ दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में चेकिंग अभियान चलाया। आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। डॉग स्क्वॉयड की टीम भी साथ थी। इसके बाद पुलिस ने शारदा रोड, बेगमपुल और लालकुर्ती क्षेत्रों में भी होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की जांच की।
विज्ञापन



पुलिस चेकिंग पर कर्नल का एतराज
शॉप्रिक्स मॉल स्थित सिनेमाघर में फिल्म के दौरान पुलिस की चेकिंग पर एक कर्नल ने एतराज जताया। इसे लेकर उनकी एसपी सिटी से बहस भी हुई। कर्नल का कहना था कि इस तरह चेकिंग ठीक नहीं है। सिनेमाघर में परिवार फिल्म देखने आए थे। पुलिस फोर्स को देख बच्चे डर गए। एसपी सिटी का कहना था कि फिल्म के इंटरवेल में चेकिंग की गई। चेकिंग से पहले एनाउसमेंट भी कराया गया था। इस संबंध में सेना के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रोन से भी होगी निगरानी
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए शहर के बडे़ मंदिरों, चौराहों पर रात दो बजे तक पुलिस बल तैनात रहेगा। एंटी रोमियो स्क्वॉयड और स्वाट टीम के कमांडो भी मुस्तैद रहेंगे। शहर में एएसपी, सभी सीओ और थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है। शहर के व्यस्त चौराहों, बाजारों पर ड्रोन से निगरानी होगी।


हाल ही में आतंकी सक्रियता के चलते स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे जोन में कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। व्यस्त इलाकों, होटल ढाबों में चेकिंग के अलावा धार्मिक स्थलों पर भी चौक सी के लिए कहा गया है। रामकुमार आईजी मेरठ जोन
खास बात
स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी पर आतंकी इनपुट मिलने के बाद बढ़ी चौकसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed