{"_id":"595163814f1c1b72258b467b","slug":"31498506113-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से लूट तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से लूट तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति से लूट मामले में रिपोर्ट दर्ज
तीन दिन पहले खिमावती गांव के पास हुई दंपति से लूट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है।
शनिवार रात खिमावती गांव गेट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर बाइक सवार दंपति से दस हजार की नकदी, सोने के कुंडल लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर महिला मंजू के पति ब्रजपाल को घायल कर दिया था।
पुलिस ने मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सोमवार को घायल ब्रजपाल के भाई सुदेश ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
रावली रोड स्थित काकड़ा पुल के पास सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के वक्त दोनों युवक बहन के ससुराल जा रहे थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बागपत निवासी आबिद बाइक से अपने भाई राहिल के साथ ईद पर बहन को बधाई देने आ रहे थे। रावली रोड स्थित काकड़ा पुल के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में साइड मार दी।
ट्रक की साइड लगते ही दोनों युवक खेत में जा गिरे। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।