फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एडवोकेट इमरान मर्डर में एक महिला समेत दो 15-15 हजार के इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

एडवोकेट इमरान मर्डर में एक महिला समेत दो 15-15 हजार के इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एडवोकेट इमरान मर्डर में एक महिला समेत दो 15-15 हजार के इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह साढे़ तीन माह पूर्व मोहल्ला घोसियान निवासी एडवोकेट इमरान मर्डर के तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने एक हत्यारोपी के कब्जे से पिस्टल तथा दूसरे से तमंचा एवं कारतूस बरामद किए। उनको दोपहर बाद जेल भेज दिया।

मोहल्ला घोसियान निवासी एडवोकेट इमरान पुत्र शेरद्दीन की बीती 31 अक्तूबर को हत्या कर दी थी। इसके पीछे प्लाट का विवाद था। बबलू की विधवा सोनिया पर इमरान को बुलाकर हत्या कराने का आरोप लगाया था। एडवोकेट इमरान की पत्नी आयशा ने 11 लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तीन हत्यारोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी थी। एसएसपी अखिलेश कुमार द्वारा फरार आरोपियों 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने नगर में फरार चारों आरोपियों के पोस्टर भी चस्पा करा दिए थे। जिसमें बुधवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पाकर इनामी तीन हत्यारोपी हथियार समेत सरधना गंगनहर पुल के निकट से दबोच लिये। इनमें उमर पुत्र असलम, अकबर पुत्र मुन्त्याज एवं बबलू की विधवा सोनिया भी थी। टीम में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल, एसएसआई मनोज कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र शुक्ला, महिला कांस्टेबल वीकू शामिल रहे। कोतवाली पर सीओ संतोष कुमार सिंह व इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed