{"_id":"5c2a81a3bdec2256ba1d861d","slug":"21546289571-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता व पडौसी हलवाई में जमकर मारपीट दोनो पक्षों से छ: घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता व पडौसी हलवाई में जमकर मारपीट दोनो पक्षों से छ: घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। कस्बे में सोमवार को भाजपा नेता व पड़ोसी हलवाई में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज के अनुसार भाजपा के पदाधिकारी के घर में सोमवार को उसका पड़ोसी हलवाई अपने भाई व भतीजों के साथ घुस आया। उन्होंने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें वह स्वयं, उसकी पुत्री, पुत्र व पत्नी घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि वह दुकान पर तिरपाल लगा रहा था तो भाजपा नेता, पत्नी, पुत्री व पुत्री ने गालीगलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बीच बचाव में उसकी पत्नी आई तो उसे भी लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार मामले की जांच की जा रही है।
ओवरलोड वाहनों से लगा जाम, परेशानी
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर हर समय ओवरलोड गन्ने के वाहन आडे़-तिरछे वाहन खडे़ किए जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को मुख्य मार्ग पर जाम लगने पर स्वयं थाना प्रभारी ने ओवरलोड वाहनों को आडे़ तिरछे खडे़ करने तथा अंदर बाजार में जाने वालों को जमकर फटकार लगाई। थाना प्रभारी ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सर्दियों में गन्ने का सीजन शुरू हो जाता है। कस्बे के मुख्य मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। गन्ने की ट्रांसपोर्ट के लिए प्रतिदिन टिकौला व मवाना चीनी मिल के गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रॉले तथा ट्रकों का गुजरना से जाम का एक मुख्य कारण बन गया है। इसके अतिरिक्त मुख्य बाजार में आपूर्ति करने बाहर से आए व्यापारियों के मुख्य मार्ग पर आडे़-तिरछे खडे़ वाहनों के अतिरिक्त व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर हुए अतिक्रमण जाम की मुख्य वजह बना हुआ है। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे खडे़ फलों व सब्जी ठेले परेशानी का सबब बने हैं। मुख्य मार्ग पर पैदल निकलने वालों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सोमवार को ओवर लोड वाहनो व आडे़-तिरछे खडे़ वाहनों से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हद तब हो गई जब मवाना की ओर जा रहे गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन विद्युत लाइन के तार से छूकर धमाका हुआ। इसकी जानकारी पाकर थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने ओवरलोड वाहनों के चालकों को हड़काते हुए पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। बाजार में आए लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी। वहीं, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन सुचारू कराया।
रुबेला टीकाकरण किया गया
मवाना। आरयू पब्लिक स्कूल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान अंतर्गत 390 छात्र-छात्राओं को टीकाकरण किया गया। डॉ. आशीष की देखरेख में टीकाकरण हुआ। प्रधानाचार्य मनोज प्रकाश गोयल ने बताया कि सभी बच्चों को पहले भोजन कराया गया। इसके बाद टीकाकरण हुआ तथा इसके लाभ से बच्चों को अवगत कराया।
कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया
मवाना। मोहल्ला हीरालाल में विनोद कामिल के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। वहीं, शीघ्र सम्मेलन आयोजित करने पर विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता मधुलिका गौतम ने की तथा संचालन डा. नसीम रजा ने किया। बैठक में डॉ. अहसान उल हक, नूर मोहम्मद, आबिदा बेगम, सपना, महमूद अजनबी, निरंजन सिंह वर्मा, इरशाद पहलवान, श्रीबल्लभ आदि उपस्थित थे।
अवैध तमंचे समेत दबोचे
मवाना। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान रविवार रात मिल रोड पर एक होटल के पास से लूट की योजना बनाते गुलफाम पुत्र अमीरुद्दीन निवासी मोहल्ला काबली गेट, जोनी उर्फ राज पुत्र पप्पू सिंह निवासी रामराज, गुड्डू पुत्र हेमराज सिंह निवासी निलौहा को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए। इन तीनों को जेल भेज दिया है।