{"_id":"5b3d38a04f1c1bc3248b485a","slug":"21530738848-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस में चोर हैं या भूत, सीसीएसयू प्रशासन परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंपस में चोर हैं या भूत, सीसीएसयू प्रशासन परेशान
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में चोरों का या भूतों का एक अजीब गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह छात्रसंघ पदाधिकारियों के ऑफिसों को टारगेट करके चोरी करता है। इतना ही नहीं चोरी भी तब होती है जब छात्रसंघ पदाधिकारियों के ऑफिस खाली करने का वक्त आता है। लेकिन ये चोर सिक्योरिटी गार्डों को भी नहीं दिखते। हर साल से ऐसा लगातार होने से यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अफसर पर भी माथा पकड़े बैठे हैं।
यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ पदाधिकारियों से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑफिसों की चाबियां मांगी थीं। नया सत्र शुरू होने से पहले हर बार छात्रसंघ पदाधिकारियों से ऑफिस खाली करा लिए जाते हैं। पदाधिकारियों ने चाबी सौंपने से पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन को प्रार्थना पत्र दे दिए कि उनके ऑफिस से कंप्यूटर, प्रिंटर, डाटा केबल, पेन ड्राइव और कूलर चोरी कर लिए गए हैं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इस बार भी चोरी होने की शिकायत देखकर हैरान रह गए। दरअसल, पिछले कई वर्षों से ऑफिस बंद होने से कुछ दिन पहले ही चोर छात्रसंघ पदाधिकारियों के ऑफिसों से सामान चोरी कर ले जाते हैं। इसके चलते अब कई वर्षों की तरह इस बार फिर यूनिवर्सिटी को नए पदाधिकारियों के लिए नया सामान खरीदना पड़ेगा।
तीसरी आंख खुले तो खुल जाएं राज
यूनिवर्सिटी कैंपस में काफी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। गेट पर गार्डों की तैनाती रहती है। लेकिन चोरों को सामान लेकर जाते न तो पहले और अब भी किसी ने नहीं देखा। जिस तरह से चोरी की बात कही गई है, यूनिवर्सिटी प्रशासन अगर सीसीटीवी कैमरे से जांच कराए तो चोर पकड़ में आ सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले की जांच कराने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
खास बातें:
- छात्रसंघ पदाधिकारियों के दफ्तर से कंप्यूटर और कीमती सामान चोरी
- हर साल दफ्तर खाली करते समय होती है चोरी, आज तक नहीं खुला राज
- ऑफिस खाली करने से पहले ही आते हैं चोर, सिक्योरिटी गार्डों को भी नहीं दिखते