{"_id":"5b32a8024f1c1bb1508b499d","slug":"21530046466-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ी तो आपा खोया, चेकिंग टीम को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी पकड़ी तो आपा खोया, चेकिंग टीम को दौड़ाकर पीटा
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी पकड़ी तो आपा खोया, चेकिंग टीम को दौड़ाकर पीटा
मेरठ। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के मजीदनगर में बिजली चोरी पकड़े जाने से गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग की चेकिंग टीम को घेर लिया और दौड़ाकर पीटा। टीम के सदस्य रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाना घेर लिया और महिलाओं से अभद्रता के आरोप लगाने शुरू कर दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर मामला संभाला।
पुलिस के अनुसार बिजली चोरी की सूचना एसडीओ पुरुषोत्तम त्यागी, जेई वीरेंद्र कुमार, एससी गौतम, अरुण कुमार सहित करीब एक दर्जन कर्मचारियों की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजीद नगर पहुंचकर घरों में चेकिंग करनी शुरू कर दी। जेई वीरेंद्र कुमार के अनुसार कई मकानों में बिजली चोरी हो रही थी। कुछ लोग सीधे कटिया डालकर चोरी कर रहे थे। कई घरों में चोरी पकड़ी गई। इससे गुस्साए मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने विद्युत टीम को घेर लिया और धक्का मुक्की शुरू कर दी।
आरोप है कि टीम के सदस्यों से गालीगलौज और हाथापाई की गई। कुछ कर्मियों को दौड़ाकर पीटा गया। कुछ कर्मी जान बचाकर किसी तरह पिलोखड़ी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्युत टीम को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। लिसाड़ी गेट थाने के एसएसआई अनिल सैनी के अनुसार विद्युत निगम के जेई वीरेंद्र कुमार ने अल्ताफ, अनीस, यूसुफ, शाहिद, कलवा और खलील के खिलाफ नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाने के बाहर धरना देकर बैठीं महिलाएं
पुलिस विद्युत टीम को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची। इस बीच किसी ने मोहल्ले में शोर मचा दिया कि विद्युत टीम थाने में मुकदमा दर्ज करा रही है। इस पर दर्जनों महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने लिसाड़ी गेट थाना घेर लिया। महिलाएं थाने के बाहर धरना देकर बैठ गईं। लोेगों ने आरोप लगाया कि सुबह वे लोग सोकर भी नहीं उठे थे कि विद्युत विभाग की टीम सीढ़ियां लगाकर छतों के रास्ते से उनके घर में घुस गई। महिलाओं ने एतराज जताया तो उनके साथ अभद्रता की गई। वे विद्युत निगम की टीम के खिलाफ भी घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और छेड़खानी के आरोप लगाने लगे। हालांकि एसडीओ पुरुषोत्तम ने आरोप निराधार बताए। कहा कि खुद को बचाने के लिए ये झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने समझाया
पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे। महिलाएं थाने के बाहर धरने से उठने को तैयार नहीं हुईं। माहौल गर्माता देख सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ से चार लोगों को वार्ता को बुलाया। लोगों ने विद्युत टीम पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना था कि इस तरह मारपीट करना गलत है। उन्होंने समझा बुझाकर लोगों को वहां से भेजा।
खास बातें:
मजीदनगर में पहुंची थी विद्युत निगम की टीम, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया
जेई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी तो कार्रवाई के डर से थाना घेरा