{"_id":"5aa6e5434f1c1b91778b51f1","slug":"21520887107-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक हिमांशु पुरी ने नौकर से की तीन बार बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल मालिक हिमांशु पुरी ने नौकर से की तीन बार बात
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी की लोकेशन को लेकर सोमवार को गुत्थी और उलझ गई। हिमांशु ने रविवार को जहां अपने नौकर को कॉल कर अपने और परिवार का ओडिशा (उड़ीसा) में होना बताया था। वहीं, सोमवार को भी तीन बार अलग-अलग मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया। सीओ सिविल लाइन ने नौकर दीपक से बंद कमरे में करीब आधा घंटा पूछताछ की तो नौकर ने बताया कि पहली कॉल जब आयी तो उसने यही सुना कि वे बुलंदशहर आ गए। लेकिन आवाज साफ नहीं सुनाई पड़ी।
होटल मालिक हिमांशु पुरी गत छह मार्च को परिवार के लोगों के साथ शास्त्रीनगर एच-ब्लॉक स्थित अपने घर से निकले थे। होटल कारोबारी पर एक कंपनी और बैंक का करोड़ों रुपये बकाया बताया जाता है। 25 करोड़ रुपये बकाए का होटल और घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया था। वहीं, करोड़ों रुपये मेरठ के कई लोगों के भी हैं। दोपहर को जिस मोबाइल नंबर से कॉल हिमांशु पुरी ने की थी, उसकी लोकेशन वेस्ट यूपी में ही बताई जा रही है। उसके तीन घंटे बाद दूसरे नंबर से कॉल की गई जिसमें लोकेशन पहली लोकेशन से 150 मीटर दूर बताई गई। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस दिल्ली, बुलंदशहर और सहारनपुर में लोकेशन होना बता रही है। लेकिन पुलिस अधिकारी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
नौकर से की गहन पूछताछ
सीओ सिविल लाइन जितेंद्र कुमार ने शास्त्रीनगर स्थित एच ब्लॉक पहुंचकर होटल मालिक के नौकर दीपक उर्फ बहादुर से आधा घंटे तक बंद कमरे में गहन पूछताछ की। जिसमें नौकर ने यही बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आयी थी, जिसमें मालिक ने यही कहा था कि हम ठीक हैं और उड़ीसा से दूसरी जगह जा रहे हैं। हालांकि नौकर ने यह भी बताया कि हिमांशु पुरी कब तक आएंगे, यह सही नहीं बताया। जिन दो मोबाइल नंबरों से कॉल आयी है, उनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
हम बुलंदशहर के पास पहुंच गए
नौकर दीपक ने बताया कि पहली कॉल जब आई तो आवाज साफ नहीं थी। लेकिन उसने यही सुना कि हम बुलंदशहर आ गए हैं। जिसके बाद मैंने मालिक से कुछ नहीं पूछा। नौकर ने यह भी बताया कि मालिक जल्द आ सकते हैं। वहीं, पुलिस अफसरों का यह भी कहना है कि कारोबारी परिवार ओडिशा में नहीं है। रविवार को जिस मोबाइल नंबर से कॉल आयी, उसकी लोकेशन ओडिशा की थी, वह नंबर अब बंद आ रहा है।
खास बातें:
होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी ने घर के नौकर से की तीन बार बात
सीओ सिविल लाइन ने नौकर से की बंद कमरे में आधा घंटा पूछताछ
होटल मालिक द्वारा किया जा रहा अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क
नौकर के अनुसार मैंने सुना था कि मालिक बुलंदशहर तक आ गए हैं