{"_id":"59d0052c4f1c1ba8538b51cc","slug":"21506805036-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल विहार के लोगों ने एसएसपी आवास घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपाल विहार के लोगों ने एसएसपी आवास घेरा
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भोपाल विहार के दलितों ने शनिवार दोपहर एसएसपी आवास घेर लिया। मुख्यमंत्री और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों की भीड़ देखकर पुलिस ने एसएसपी आवास का मुख्यद्वार बंद कर दिया। पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि पुलिस क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।
गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार में बुधवार शाम दो बिरादरी के लोगों में टकराव हुआ था। पुलिस के मुताबिक रामकिशोर का बेटा रोहित दूसरे बिरादरी के युवती से फेसबुक पर बात करता था। मामला खुलने पर दोनों पक्षों ने बैठक भी की थी। बात न बनने पर मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई थी। इसमें रोहित के भाई भूपेंद्र को गोली लगी और तीन लोग घायल हो गए थे। मामले में छात्रा के पिता समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ था। भावनपुर पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ और बलवा का केस रोहित समेत उसके परिवार पर कराया। इस मामले को लेकर बुधवार पीड़ित परिवार पहले एसएसपी ऑफिस व कमिश्नरी चौराहे से पैदल होते एसएसपी आवास पर पहुंचे। लोगों ने एसएसपी आवास पर नारेबाजी की। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि भावनपुर पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर चुकी है। उनके बेटे को गोली मारी और अब उनके खिलाफ ही क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस निष्पक्ष जांच करे
रामकिशोर समेत पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। एसएसपी ने उनकी बात सुनी। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष की लड़की है। उनकी भी बात सुननी पड़ेगी। पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और उसके बाद अगली कार्रवाई होगी। भावनपुर पुलिस एक पक्ष कार्रवाई या किसी के दबाव में नहीं आएगी।
विज्ञापन
शोषण हुआ तो करेंगे आंदोलन
पीड़ित परिवार के साथ आए लोगों ने कहा कि शोषण हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदेश में दलित समुदाय के लोगों का शोषण हो रहा है। दूसरा पक्ष प्रदेश में अपनी सरकार होने का दावा ठोक रहे हैं। जिसके चलते उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। दलित पक्ष के लोग शनिवार को मिले थे। अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। - मंजिल सैनी दहल, एसएसपी