{"_id":"59a5d7374f1c1b42738b45d1","slug":"21504040759-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, मारपीट
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
हापुड़ रोड स्थित शुभकामना नर्सिंग होम में मंगलवार दोपहर मरीज की मौत पर बखेड़ा हो गया। परिजनों और अन्य लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर स्टाफ कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। हंगामे की सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलियान निवासी मोहम्मद नदीम की पत्नी नसरीन (40) को गुर्दे में पथरी होने के चलते मंगलवार सुबह हापुड़ रोड स्थित शुभकामना नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि दोपहर तक मरीज को भर्ती रखा उसके बाद कहा कि अल्ट्रासाउंड कर लो। परिजन महिला का अल्ट्रासाउंड कराने ले गये। उसके बाद वापस आकर महिला को भर्ती करा दिया। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और आसपास के लोग भी पहुंच गये और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर नर्स और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने शव को बाहर निकलवा दिया। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। बाद में परिजन शव को अपने साथ ले गये। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी है। वहीं नर्सिंग होम के मालिक डॉ. नासिर का कहना है कि उनके यहां महिला भर्ती नहीं थी। जब परिजन महिला को लेकर आये तो हालत गंभीर देखकर मना दिया था। परिजनों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर हंगामा किया। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, तहरीर दी