{"_id":"5984e5864f1c1b11698b45a2","slug":"21501881734-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में दिन दहाड़े आर्मी स्कूल के सफाई कर्मचारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंकरखेड़ा में दिन दहाड़े आर्मी स्कूल के सफाई कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/कंकरखेड़ा।
आर्मी पब्लिक स्कूल के कर्मचारी की शुक्रवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध होना बताया गया है। घटना के वक्त कर्मचारी के संग महिला कर्मचारी साइकिल पर साथ थी। महिला कर्मचारी के देवर की भी 2015 में हत्या हुई थी, जिससे हत्या के तार जोड़े जा रहे हैं।
दौराला थानाक्षेत्र के सिवाया गांव निवासी यशपाल (45) पुत्र धर्मसिंह उर्फ धर्मा कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में सफाई कर्मचारी (सुपरवाइजर) था। शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद यशपाल ने महिला कर्मचारी रेनू से साफ सफाई कराई और फिर साइकिल से उसको घर छोड़ने न्यू सैनिक कॉलोनी जाने लगा। खिर्वा रोड स्थित केंद्रीय विहार कॉलोनी के सामने पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और यशपाल से नाम पूछा, उसके बाद इधर-उधर का पता पूछा और सीधी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यशपाल को कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी हॉस्पिटल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मोर्चरी पहुंचे। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर साथी कर्मचारी महिला को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यशपाल के हैं पांच बच्चे
पीड़ित परिवार के अनुसार यशपाल शादीशुदा था। उसके पांच बच्चे हैं। सभी बच्चे पढ़ रहे हैं। जैसे ही घटना का पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों व यशपाल की पत्नी गुड्डी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने महिला कर्मचारी रेनू के प्रति नाराजगी जताई है।
भाड़े के शूटरों ने की हत्या
पुलिस के सामने परिजनों ने कहा कि बदमाशों ने कोई लूटपाट भी नहीं की। जिससे साफ जाहिर है कि बदमाश भाड़े के थे और सिर्फ उसकी हत्या करने के इरादे से ही आए थे। बदमाशों ने रेनू को कुछ नहीं कहा।
2015 में रेनू के देवर की भी हुई थी हत्या
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल के अनुसार रेनू पहले भी चर्चा में आई थी। 2015 में रेनू के देवर मनीष की भी इसी तरीके से बदमाशों ने दिनदहाड़े सरधना रोड स्थित गोलू के ढाबे पर हत्या की थी। जिसमें रेनू के दोस्त यादराम निवासी सैनिक विहार के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। रेनू की भूमिका को पुलिस ने संदिग्ध बताया था। रेनू ने नरेश शर्मा नाम के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी, लेकिन अब उससे अलग रहती थी। एक साल से यशपाल के संपर्क में थी। यशपाल ने ही उसको स्कूल में लगवाया था।
आरोपियों की 17-18 साल
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि यशपाल रेनू को पिछले तीन महीने से स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से उसके घर छोड़ने जाता था। बदमाशों को उसके बारे में पूरी जानकारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बदमाशों की उम्र 17-18 साल के आसपास होगी।
खास बातें
दिनदहाडे़ गोली मारकर दो नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
अवैध संबंध के चलते हत्या होने का जताया पुलिस ने अंदेशा