फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ का किया विरोध तो पोते को जलाकर मार डाला

छेड़छाड़ का किया विरोध तो पोते को जलाकर मार डाला

Sat, 09 Mar 2019 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का किया विरोध तो पोते को जलाकर मार डाला

विज्ञापन
बदनीयत दादा ने झोपड़ी में लगाई आग, जिंदा जला पोता
हस्तिनापुर/मेरठ। हस्तिनापुर के जलालपुरा जोरा गांव में ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई, जिसने महिला दिवस पर सबके होश उड़ा दिए। नशे की हालत में एक वृद्ध ने रात में पहले तो अपनी छह साल की पोती से दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी को बचाने आई मां ने विरोध किया तो पुत्रवधू से भी दुष्कर्म की कोशिश कर दी। रात दो बजे झोपड़ी से निकलकर वह जंगल में छिप गई, तो वृद्ध ने झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी में सो रहा पांच साल का पोता जिंदा जल गया।

वारदात बृहस्पतिवार रात की हैै। जलालपुर जोरा गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध सोमपाल के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांग है। बड़े बेटे की पत्नी घर से चली गई थी। बाद में सोमपाल ने तलाकशुदा महिला से बड़े बेटे की शादी करा दी थी। महिला की पहले से एक बेटी है। बृहस्पतिवार को दिन के समय सोमपाल अपनी पुत्रवधू, छह साल की पोती और पांच साल के पोते को लेकर मखदूमपुर के पास गया था। शाम होने के कारण सोमपाल खादर में मखदूमपुर के जंगल में अपनी झोपड़ी में ही रुक गया। आरोप है कि वृद्ध ने रात में शराब के नशे में पोती से अश्लील हरकतें कर दीं। बच्ची ने शोर मचाया तो उसकी मां जाग गई। इसके बाद वृद्ध ने पुत्रवधू को दबोच लिया और उसकी आबरू लूटने की कोशिश की। महिला अपनी बच्ची को लेकर झोपड़ी से निकल भागी और पास ही जंगल में स्थित खेतों में छिप गई। उसका पीछा करते हुए वृद्ध ने चिल्लाकर कहा कि यदि वह नहीं आई तो झोपड़ी में आग लगा देगा। झोपड़ी में पांच वर्षीय पोता सोया हुआ था। वृद्ध ने झोपड़ी में आग लगा दी। धू-धू कर जलती आग में बच्चे की चीखें भी दब गईं। आग लगते देख मौके पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला, जबकि महिला खेत से बाहर आ गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद बच्चे का जला हुआ शव ग्रामीणों ने निकाला, तो मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला ने अपने ससुर को नामजद करते हुए थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह एसपी देहात अविनाश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


खास बातें:
हस्तिनापुर के जलालपुर जोरा गांव में सनसनीखेज वारदात
वृद्ध ने नशे की हालत में पहले छह साल की पोती से की छेड़छाड़, बचाने आई पुत्रवधू को भी दबोचा
पुत्रवधू बेटी के साथ भागकर खेतों में छिपी तो लगा दी झोपड़ी में आग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed