फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिगरेट पीने से रोकने पर युवक को पीटा

सिगरेट पीने से रोकने पर युवक को पीटा

Tue, 14 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
सिगरेट पीने से रोकने पर युवक को पीटा
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरिनगर में महिला को घूरने को लेकर हुए विवाद में दोनों समुदायों के युवकों के बीच मारपीट हो गई। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरिनगर में सोनू प्रजापति का मकान है। सोमवार शाम पड़ोसी युवक शानू सोनू की बाइक पर बैठकर सिगरेट पी रहा था। सोनू का आरोप है कि शानू उसके परिवार की एक महिला की तरफ घूर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसकी शानू से कहासुनी हो गयी। शानू ने अपने आधा दर्जन दोस्त बुला लिए और सोनू की पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर सोनू पक्ष के लोग भी आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी और क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed