फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ससुराल में चांदी और कैश रखकर जंगल में छुपा ड्राइवर

ससुराल में चांदी और कैश रखकर जंगल में छुपा ड्राइवर

Sat, 04 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में चांदी और कैश रखकर जंगल में छुपा ड्राइवर

विज्ञापन
मेरठ। सराफ कारोबारी की 19 लाख की नकदी और 43 किलो चांदी को ड्राइवर सुनील उर्फ बिट्टू अपनी ससुराल कानपुर में रखकर 250 किलोमीटर दूर खुद झोपड़ी में सोया करता था। पुलिस वहां भी पहुंची तो वह फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने झोपड़ी के पास से कारोबारी की स्विफ्ट कार बरामद कर ली। वहीं ड्राइवर के साले को जेल भेज दिया।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी रणविजय सिंह और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने शुक्रवार पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। एसएसपी ने बताया कि 26 जुलाई को ब्रह्मपुरी निवासी संजय अग्रवाल अपने ड्राइवर सुनील निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी, परतापुर के साथ चांदनी चौक दिल्ली गए थे। ड्राइवर स्विफ्ट कार पार्किंग में लगाने गया और लापता हो गया। दिल्ली पुलिस ने केस नहीं लिखा।
विज्ञापन

बाद में देहलीगेट थाने में केस दर्ज हुआ। क्राइम ब्रांच और देहलीगेट पुलिस ने कानपुर में दबिश देकर ड्राइवर सुनील के साले राहुल निवासी गंगागंज माहराजपुर कानपुर को गिरफ्तार कर 43 किलो चांदी और सात लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर कानपुर देहात में 250 किमी दूर दबिश दी। जहां से कार बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर एक झोपड़ी में रह रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को इनाम देने की घोषणा
एसएसपी ने देहलीगेट पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। प्रेसवार्ता में सराफा व्यापारियों ने पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच को 51 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही। एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि ड्राइवर की लोकेशन कानपुर के देहात इलाके में मिल रही है। उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed