फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यादगारपुर में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

यादगारपुर में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
यादगारपुर में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के यादगारपुर में सोमवार देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक अतुल गुप्ता और उसका भाई दीपक गुप्ता परिवार के साथ न्यू बसंत कॉलोनी में रहते हैं। बसंत कॉलोनी से सटे यादगारपुर निवासी लेनिन व उसके पिता गजेंद्र से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इस मामले की शिकायत जब गुप्ता बंधुओं ने यादगारपुर जाकर उनके घर पर कर दी। आरोप कि तभी लेनिन व उसके चाचा राजपाल और पिता गजेंद्र ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला किया। मारपीट में अतुल और दीपक को ज्यादा चोटें आई हैं। दोनों को निजी अस्पताल से मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

घर में घुसकर परिवार को पीटा
मेरठ। सुभाषनगर में सोमवार दो रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर लाठी डंडो से हमला किया है। जिसमें तीन महिला समेत आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मारपीट में दुर्गाप्रसाद, चतरपाल, राहुल, अनिल, पूजा, रणबीरी और सुमन घायल हुई है। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी से नदारद इंचार्ज
सिविल लाइन क्षेत्र में दो जगह सुभाषनगर और यादगारपुर में मारपीट हुई। दोनों जगह पर चौकी इंचार्ज गायब मिले। लोगों ने बताया है कि सुभाषनगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र चौधरी शाम होते ही चौकी में ताला लगाकर चले जाते हैं। कई बार लोगों ने शिकायत की, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। ऐसी ही हालत यादगारपुर पुलिस चौकी की है। वहां का चौकी इंचार्ज भी अक्सर गायब रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed