{"_id":"5adcfed94f1c1b9d098b5f3c","slug":"201524432601-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान हत्याकांड : 13 लोग शक के घेरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमरान हत्याकांड : 13 लोग शक के घेरे में
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जली कोठी से अपहृत नौ साल के इमरान की गला रेतकर की गई हत्या में इलाके के 13 लोग शक के घेरे में हैं। पुलिस इन चिह्नित लोगों से अलग-अलग पूछताछ करेगी।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार क्राइम ब्रांच और पुलिस की चार टीमें इस केस में लगी हैं। परिजनों का कहना था कि इमरान डीजे देखने गया था। जांच में पता चला कि रात को ही डीजे के दो अलग-अलग स्थान बदले गए। डीजे की जगह क्यों बदली गई, इसकी तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इमरान की हत्या उसके लापता होने के करीब दो घंटे के अंदर कर दी गई थी। बच्चे की हत्या कहीं आसपास ही की गई। इसी आधार पर पुलिस को शक है कि वारदात में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। इस केस में संदिग्ध 13 लोगों की कॉल डिटेल चेक कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार इमरान 18 अप्रैल की रात जली कोठी से लापता हुआ था और शव 20 अप्रैल को रजबन नाले में मिला था। जली कोठी से रजबन नाले के बीच करीब 16 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।