फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कई करोड़ की ठगी में आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार

कई करोड़ की ठगी में आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार

Fri, 20 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कई करोड़ की ठगी में आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार
मेरठ। फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने कंपनी के डायरेक्टर राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। राकेश गाजियाबाद के विवेकानंद द्वितीय खंड का निवासी है। जिसके पास से पुलिस ने फर्जी कागजात और बैंक की पासबुक बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि अक्तूबर 2017 में नौचंदी थाने में ठगी का केस दर्ज हुआ था। जिसमें एस्टोनिस डिजिटल एडवरटाइजिंग सर्विस लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी बनाई गई। सोशल मीडिया पर लाइक करने के नाम पर झूठा आश्वासन देकर यह कंपनी ठगी करती थी। इसमें गुड़ मंडी मुरादनगर निवासी प्रदीप सिंघल और उसकी पत्नी सोनिया सिंघल निवासी मोदीनगर, संजय त्यागी निवासी न्यू दौलतपुरा, गाजियाबाद, राजकुमार यादव, राकेश यादव निवासी विवेकानंद नगर गाजियाबाद, ललित शर्मा, प्रदीप समेत एक दर्जन से अधिक आरोपी हैं। प्रमोटर प्रदीप सिंघल को 10 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

अभी तक की जांच में सामने आया कि चार अलग-अलग खाते खोले गए थे। जिनकी आईडी संदिग्ध हैं। जिसमें करीब 31 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। बाद में फर्जी कंपनी में शामिल लोगों ने रकम निकाल ली। गिरफ्तार राकेश के पास से करीब छह हजार पेजों की स्टेटमेंट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed