{"_id":"5aaecd384f1c1bba758b6380","slug":"201521405240-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में लगी सास बहू की पंचायत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में लगी सास बहू की पंचायत, हंगामा
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहली गेट थाने में उलझीं सास-बहू
मेरठ। सराय लाल दास मोहल्ले की एक महिला रविवार को अपने दो बच्चों के साथ देहली गेट थाने पहुंची। महिला ने एसओ से कहा कि साहब मुझे जहर लाकर दे दो। उसका पति कुछ काम नहीं करता और जेठ मारपीट करता है। वह घर-घर जाकर काम करती है, जहां से जो भी पैसा मिलता है वो सास ले लेती है। इस पर पुलिस ने उसकी सास को वहां बुलवा लिया। इसके बाद थाने में सास-बहू के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। एसओ विजय गुप्ता ने महिला पुलिस कर्मियों से उनकी काउंसिलिंग कराई तो दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान आधे घंटे तक थाने पर हंगामे की स्थिति रही। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर भेज दिया। बताया गया कि सास बहू के बीच घर पर पहले मारपीट हुई थी। उसके बाद मामला थाने पहुंचा।
पति को जेल भेज दो
मेरठ। ईश्वरपुरी निवासी काजल ने अपने पति अनिल पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पत्नी भी थाने पहुंच गई। महिला ने एसओ से कहा कि उसके पति को कम से कम 6 महीने के लिए जेल भेज दो। एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति अनिल का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।