फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नोएडा में चल रहा सिम

नोएडा में चल रहा सिम

Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में चल रहा सिम
नोएडा से मांगी थी योगेश भदौड़ा के नाम से रंगदारी
विज्ञापन

मेरठ। योगेश भदौड़ा के नाम से रंगदारी नोएडा से मांगी गई थी। जांच में पता चला है कि जिस नंबर से कॉल आई थी वह मुरादनगर के किसी व्यक्ति की आईडी पर जारी सिम से नोएडा से आई थी।

गौरतलब है कि शकूर नगर निवासी हाजी नदीम ने दो दिन पूर्व ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी ने योगेश भदौड़ा का नाम लेकर उससे एक लाख की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिस नंबर से फोन आया था वह मुरादनगर के एक व्यक्ति का था। सोमवार को पुलिस वहां गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। मंगलवार को वह व्यक्ति थाने पहुंचा। पुलिस ने उससे पूछताछ की। एसएसआई के अनुसार मुरादनगर के इस व्यक्ति के नाम से दो सिम चल रहे हैं। एक सिम नोएडा में चल रहा है। उसी फोन से धमकी भरी काल आई थी, लेकिन मुरादनगर के युवक को इसकी जानकारी नहीं है। उसका कहना था कि उसके पास तो एक ही सिम है। उसके नाम से दूसरा सिम कब, किसने और कहां से खरीदा इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
- जिस मोबाइल से फोन किया वह नोएडा में चलता मिला
- मुरादनगर के व्यक्ति के नाम से जारी है सिम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed