फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस मुठभेड़ में घायल जितेंद्र मेरठ में भर्ती

पुलिस मुठभेड़ में घायल जितेंद्र मेरठ में भर्ती

Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल जितेंद्र मेरठ में भर्ती
पुलिस मुठभेड़ में घायल जितेंद्र का हुआ ऑपरेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
बिजनौर में सोमवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जितेंद्र को गढ़ रोड स्थित भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके पेट और कोख के पास दो गोली लगी हैं। मंगलवार दोपहर उसका ऑपरेशन किया गया।

घायल जितेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कांव कोपा थाना शेरकोट जिला बिजनौर है। दिल्ली में मेट्रो में जॉब करने वाले घायल के भाई नितिन ने बताया कि उसके पिता किसान हैं। जितेंद्र धामपुर में देवता स्नातक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार रात करीब दस बजे जितेंद्र घर पर था। तभी शेरकोट थाने की पुलिस घर के पास पहुंची। आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने फायरिंग भी की। दो गोली जितेंद्र को लगी है, जबकि दूसरे भाई शुभम को भी बुरी तरह से पीटा है। शुभम शेरकोट थाने में ही होमगार्ड है। नितिन का आरोप है पुलिस ने उसकी बहन और मां के साथ भी मारपीट की। फर्जी तरह से पुलिस जितेंद्र को फंसाने में लगी है। भाग्यश्री हॉस्पिटल के डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि घायल जितेंद्र पुलिस की कस्टडी में है। मेडिकल थाने की पुलिस को भी मामले से अवगत कर दिया था।
विज्ञापन

खास बात
बिजनौर में हुई थी मुठभेड़, घायल के भाई ने लगाया, फर्जी तरह से फंसाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed