फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती से गैंगरेप, वीडियो क्लिप भी बनाई

युवती से गैंगरेप, वीडियो क्लिप भी बनाई

Sat, 05 Aug 2017 02:52 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
युवती से गैंगरेप, वीडियो क्लिप भी बनाई
मेरठ।
विज्ञापन

सदर बाजार की एक युवती से तीन युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसकी वीडियो बना ली। क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर एक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित युवती आरोपी से निकाह करने की जिद पर अड़ी हुई है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को दिनभर थाने में दोनों के परिवारों का हंगामा चला। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ली है।
पीड़ित युवती ने बताया कि एक अगस्त को वह घर पर अकेली थी। तभी तीन युवक आए और उसको जबरन उठाकर ले गए। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। होश में आने पर आरोपियों ने उसको मोबाइल में क्लिप दिखाई और कहा कि अगर किसी से कहा तो उसको इंटरनेट पर डाल देंगे।
विज्ञापन

उसके बाद भी एक आरोपी ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को युवती ने अपने परिजनों को आपबीती बता दी। जिस पर दोनों परिवार की बातचीत हुई। पीड़ित परिवार ने युवती का निकाह आरोपी से कराने की बात कही। लेकिन आरोपी के परिजनों ने इनकार कर दिया। शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाह कराओ, नहीं तो आत्मदाह करूंगी
पीड़ित युवती ने पुलिस से कहा कि आरोपी से मेरा निकाह कराओ, अन्यथा मैं मर जाऊंगी। थाने में ही आत्मदाह करने की युवती ने धमकी दी। अकेला दरोगा दोनों परिवार की शिकायत सुनता रहे, लेकिन महिला पुलिस तमाशा देखती रही। जबकि थाने में महिला दरोगा समेत छह महिला कांस्टेबल मौजूद थीं। मामला तूल पकड़ने लगा और मीडिया उनकी वीडियो बनाने लगी तो महिला दरोगा ने उनकी शिकायत सुनी।


युवती दबाव डालकर एक युवक से निकाह करना चाहती है। लेकिन युवक के परिजन मानने को तैयार नहीं हैं। दोनों परिवार के लोग थाने में बुलाए थे। पुलिस जांच के बाद दोनों पर कार्रवाई करेगी। पंकज पंत, इंस्पेक्टर

खास बातें
पीड़िता एक आरोपी से शादी करने की जिद पर अड़ी
दोनों पक्षों का थाने में चला दिनभर हंगामा, तहरीर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed