फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 lakh theft from bjp leader

भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े 20 लाख उड़ाए

Wed, 07 Jun 2017 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
20 lakh theft from bjp leader
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार को सूरजकुंड स्थित डूडा कार्यालय के सामने भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया गया। पुलिस देरी से पहुंची, तो भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर द्वितीय निवासी अतुल दीक्षित भाजपा महानगर कमेटी में सदस्य होने के साथ ही डूडा, नगर निगम व पीडब्लूडी में ठेकेदार हैं। मंगलवार दोपहर वे ईव्ज चौराहा स्थित सिंडिकेट बैंक से 20 लाख रुपये निकालकर फॉर्च्यूनर गाड़ी से डूडा कार्यालय पहुंचे थे। गाड़ी कार्यालय के सामने ही लगाकर वह अंदर एक अधिकारी से मिलने चले गए जबकि गाड़ी में उनका चालक शानू निवासी हंडिया मोहल्ला लालकुर्ती बैठा रहा। 
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद शानू भी गाड़ी से उतरकर डूडा कार्यालय में चला गया। तभी गाड़ी से आवाज आई तो शानू वहां पर पहुंचा, जहां पर पीछे सीट का शीशा टूटा मिला। शानू ने अंदर जाकर अतुल को जानकारी दी। अतुल ने गाड़ी में देखा तो 20 लाख रुपये भरा बैग गायब मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से पहले भाजपाई पहुंचे 
इस वारदात की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना के 15 मिनट बाद यूपी-100 की गाड़ी पहुंची। पुलिस के देरी से मौके पर आने पर भाजपाइयों ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। हंगामे की सूचना पर सीओ सिविल लाइन गजेंद्र पाल सिंह, एसओ नौचंदी उमेश चंद पचौरी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार पहुंचे। तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने चोरी में केस दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed