फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर के बीचोबीच चौराहे पर महिला की गर्दन रेतकर हत्या

शहर के बीचोबीच चौराहे पर महिला की गर्दन रेतकर हत्या

Thu, 28 Mar 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के बीचोबीच चौराहे पर महिला की गर्दन रेतकर हत्या
महताब तिराहे पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या
विज्ञापन

- खून से सना आरोपी पति टेंपो में बैठकर थाने पहुंचा
- दिल्ली रोड स्थित मेहताब सिनेमा के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर के बीचोबीच महताब तिराहे पर बुधवार दिनदहाडे़ सनसनीखेज वारदात हो गई। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान लोग तमाशा देखते रहे और आरोपी पति चाकू से वार करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी खून से सने कपड़े और हाथ में चाकू लेकर टेंपो में बैठकर थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
चाकू से वार करता रहा, किसी ने नहीं रोका
यह मामला दिल्ली रोड स्थित महताब तिराहे का है। पास ही रहने वाला वसीम तिराहे पर चाकू लेकर खड़ा था। इसी दौरान उसकी पत्नी नाहिदा उर्फ नद्दा (32) वहां से गुजर रही थी। वसीम ने नाहिदा को पकड़ा और सरेआम उसका गला चाकू से रेत दिया। नाहिदा की चीख पुकार सुनकर तिराहे पर भीड़ लग गई, लेकिन बेखौफ वसीम चाकू से लगातार नाहिदा पर वार करता रहा। लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी उसको रोकने का प्रयास नहीं किया। करीब 10 मिनट तक महिला सड़क पर तड़पती रही। वसीम हाथ में चाकू और खून से सने कपड़ों में टेंपो में बैठा और रेलवे रोड थाने में पहुंचा। जहां पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। वसीम की दस साल पहले नाहिदा से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे है। नाहिदा मूलरूप से दिल्ली की है। नाहिदा की बड़ी बहन पार्षद अकरम शाह की पत्नी है। मायके वालों की शिकायत पर आरोपी वसीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन

मुझे गिरफ्तार करो, मैने पत्नी की हत्या कर दी
टेंपो में सवार होकर वसीम रेलवे रोड थाने पहुंचा। पुलिस से बोला कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल सदर बाजार थानाक्षेत्र का था। इसकी सूचना पर पुलिस आरोपी को थाने से हिरासत में लेकर सदर थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार पार्षद पर आरोप लगाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी वसीम ने बताया है कि उसकी पत्नी के अपने जीजा पार्षद अकरम शाह से अवैध संबंध थे। जिसका कई बार उसने पार्षद और पत्नी से विरोध किया, लेकिन वह नहीं माने। वसीम ने बताया कि पार्षद उसको जान से मारने की धमकी देता था। पार्षद के कहने पर पत्नी नाहिदा उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने जा रही थी। इसी दौरान उसने पत्नी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी।


आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पार्षद का नाम लेकर अवैध संबंध की बात बताई है। जिसकी जानकारी कराई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed