फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल इमरजेंसी में मारपीट, हंगामा

मेडिकल इमरजेंसी में मारपीट, हंगामा

Wed, 11 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल इमरजेंसी में मारपीट, हंगामा
मेडिकल इमरजेंसी में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक मरीज को जबरन जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाने लगा। इस दौरान स्टाफ नर्सों और तीमारदारों में मारपीट हो गई। एक नर्स पर तीमारदार को थप्पड़ मारने का आरोप है, जबकि नर्स ने तीमारदारों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सूचना पर मेडिकल पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।
दरियापुर निवासी 68 वर्षीय मरीज को सोमवार को हार्ट अटैक हुआ था, उन्हें मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। मरीज की बेटी और दामाद का आरोप है कि अस्पताल में मरीज की एक तो देखभाल सही से नहीं हो रही थी, दूसरे जबरन उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट करने लगे। इस पर उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने मरीज केदामाद को कई थप्पड़ मार दिए। दूसरी तरफ नर्सों का कहना है कि तीमारदारों ने उनकेसाथ अभद्रता की है।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज केसीएमएस डॉ. अजीत चौधरी का कहना है कि किसी ने थप्पड़ नहीं मारा है। इमरजेंसी में 25 बेड हैं, एक गंभीर मरीज को भर्ती करना था। जो मरीज इमरजेंसी में ठीक हालत में था उसे जनरल वार्ड में भेज रहे थे, इसे लेकर कहासुनी हुई थी, बाद में मामला शांत कर दिया गया है। वह और एसआईसी भी मौके पर पहुंचे थे। दूसरी तरफ, मेडिकल के कार्यवाहक एसओ राजवीर सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। मौखिक रूप दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट करने और अभद्रता करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed