फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साइबर सेल के चक्कर काट रहा रिटायर्ड दरोगा

साइबर सेल के चक्कर काट रहा रिटायर्ड दरोगा

Fri, 26 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
साइबर सेल के चक्कर काट रहा रिटायर्ड दरोगा
साइबर सेल के चक्कर काट रहा रिटायर्ड दरोगा
विज्ञापन

मेरठ। एक रिटायर्ड दरोगा बीस दिन से साइबर सेल के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी परतापुर पुलिस और साइबर सेल की टीम आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़ित ने एसपी क्राइम से कार्रवाई की मांग की है। गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र के किलोड़ा निवासी ओमपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। सात जनवरी को वह शताब्दीनगर में एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इस बीच वहां खड़े एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया। जिसके बाद आरोपी ने परतापुर और मोदीनगर में 40 हजार रुपये कार्ड के जरिए एटीएम से निकाल लिए। उसके बाद दो स्थानों से सराफ के यहां से दो चेन खरीदीं। मामले में परतापुर थाने में 1.72 लाख ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पीड़ित ने इसकी फुटेज भी पुलिस और साइबर सेल में सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed