फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Land sale deed executed by falsely declaring living daughters dead; FIR registered against nine individuals.

Etawah News: जिंदा बेटियों को मृत दिखाकर जमीन का कराया बैनामा, नौ पर प्राथमिकी

Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Land sale deed executed by falsely declaring living daughters dead; FIR registered against nine individuals.
बसरेहर। अयारा गांव में पैतृक जमीन हड़पने के लिए जीवित बेटियों को अभिलेखों में मृत दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करा दिया। मृतक बाबू मशी की बेटी अर्चना मशी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अर्चना ने बताया कि उनके पिता की अयारा गांव में पैतृक जमीन थी। पिता की मृत्यु के बाद वह और उनकी दो बहनें रचना देवी व लक्ष्मी देवी जमीन की वारिस हैं। आरोपियों ने जमीन हड़पने की नीयत से अभिलेखों में बाबू मशी की कोई जीवित संतान न होने की बात दर्शाई। उन्होंने बाबू मशी के भाइयों प्रेमलाल व अंजल मशी को वारिस बताते हुए नामांतरण का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि के आधे हिस्से का बैनामा करा दिया गया। 20 अगस्त 2025 को प्रेमलाल ने अंजल मशी की पत्नी मीरा देवी के पक्ष में यह बैनामा कराया। अर्चना को जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की। जांच में अर्चना और उनकी दोनों बहनें बाबू मशी की वारिस पाई गईं। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि प्रेमलाल, अंजल मशी, मीरा देवी सहित नौ लोगों के खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed