फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths from Rampur died after a tractor-trolley overturned in Rabupura.

Bulandshahar News: रामपुर के दो युवकों की रबूपुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Rampur died after a tractor-trolley overturned in Rabupura.
नरौरा से मृतक अर्जुन का फाइल फोटो।
नरौरा। थाना रामघाट क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी दो युवकों की नोएडा में ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से नीचे दबने के कारण मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद दोनों युवकों के शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मलखान सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अर्जुन सिंह (21) और गांव के ही कालू (19) पुत्र पप्पू नोएडा में भट्ठों से ईंट लेकर जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करते थे। मंगलवार देर रात दोनों अनूपशहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर नोएडा जा रहे थे। जनपद गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से कालू और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद पुलिस ने बुधवार को शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक कालू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। वहीं, अर्जुन सिंह अपने परिवार में तीसरे नंबर पर थे।

नरौरा से मृतक अर्जुन का फाइल फोटो।

नरौरा से मृतक अर्जुन का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed