फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध संबंधों में युवक को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला

अवैध संबंधों में युवक को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला

Mon, 20 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में युवक को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोसियों पर उसके बेटे की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि वे एक सप्ताह से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

पीड़िता पदमा पत्नी रामदास ने बताया कि उसके 19 वर्षीय बेटे संजय के पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध थे। गत एक नवंबर को संजय और महिला घर से चले गए थे। मामले में तहरीर भी दी गई थी। 12 नवंबर को परिजनों ने दोनों को दिल्ली से पकड़ लिया था। बाद में दोनों परिवारों में पंचायत हुई, जिसमें संजय और महिला ने एक दूसरे न मिलने की बात कही। लेकिन 13 नवंबर को संजय महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। जहां पर महिला के पति और उसके भाइयों ने संजय के साथ मारपीट की और उसे जहरीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद संजय को बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में चोट लगने और जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत का कारण आया। पीड़िता पदमा का आरोप है कि एक सप्ताह से वह कार्रवाई की मांग को लेकर योगीपुरम चौकी जा रही है, लेकिन पुलिस उसे टरका देती है। रविवार को वह कंकरखेड़ा थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर तक नहीं ली और डांट फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन

वहीं योगीपुरम चौकी इंचार्ज अजय देशवाल का कहना है कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। उधर, इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को परिजनों को बुलाया गया है। उनसे जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
कंकरखेड़ा का मामला, पीड़ित परिजन एक सप्ताह से काट रहे थाने के चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed