{"_id":"5a075a944f1c1bd1408b5f1c","slug":"191510431380-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में फायरिंग करने वाले आठ आरोपी पहचाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट में फायरिंग करने वाले आठ आरोपी पहचाने
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कैंट इलाके में स्पोर्ट्स कारोबारी अजय चौधरी और उनके भाई यश पर सरेआम गोलियां बरसाने वाले आठ आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने उनकी तलाश में शनिवार को दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस का दावा कि मामला रोडरेज का नहीं बल्कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है।
एसएसआई सदर चंदगी राम यादव के अनुसार मौके पर एक आरोपी की बाइक छूट गई थी। जिसके सहारे आरोपियों की पहचान हुई। जांच में फायरिंग करने वाले आरोपी सलमान पुत्र नवाब निवासी खड़ौली, शाहिद, साहिल साहरन, सुलेमान, जीशान, सुमित, नफीस, राहुल निवासी कंकरखेड़ा का नाम सामने आया है। एसएसआई के अनुसार छात्रों में गुटबाजी को लेकर विवाद है। आरोपी युवक भी एक कॉलेज के छात्र बताए गए है। जांच हो रही है कि फायरिंग क्यों की गई। इस फायरिंग में किसी की जान भी जा सकती थी।
नेताओं की आने लगी सिफारिशें
इस मामले पर पर्दा डालने के लिए नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक सपा नेता का रिश्तेदार बताया गया है। वहीं, एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। फायरिंग करने वालों पर गुंडा एक्ट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
- नामजद केस दर्ज, रोडरेज नहीं बल्कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर विवाद