फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जहरखुरानी गिरोह के तीन लुटेरे पकड़े

जहरखुरानी गिरोह के तीन लुटेरे पकड़े

Wed, 19 Jul 2017 02:43 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह के तीन लुटेरे पकड़े
मेरठ। सवारी बनकर ई-रिक्शा और लिफ्ट लेकर वाहनों को लूटने वाले जहरखुरानी गिरोह के तीन लुटेरों को रेलवे रोड पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रेलवे रोड अनंगपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह एसएसआई विनय कुमार रामताल वाटिका के पास चेकिंग के दौरान तीन युवकों को तीन ई-रिक्शा एक के पीछे एक बांधकर ले जाते रोका तो वे हड़बड़ा गए। ई-रिक्शा के कागज न दिखाने पर तीनों से थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि तीनों जहरखुरानी गिरोह के सदस्य हैं। इनमें सरफराज पुत्र साबिर निवासी समर गार्डन, सरताज पुत्र अनवार निवासी जाकिर कॉलोनी और गुलजार पुत्र सुक्कन निवासी फतेउल्ला रोड गली नंबर 35 इस्लामनगर लिसाड़ी गेट हैं।
बकौल इंस्पेक्टर इनके पास से बरामद तीनों ई-रिक्शा लूट के हैं। तीन दिन पहले एक ई-रिक्शा मुजफ्फरनगर शहर से लूटा था। इसकी रिपोर्ट भी वहां दर्ज हैं जबकि दो ई-रिक्शा लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से लूटी थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं है। इन ई-रिक्शाओं को ये कबाड़ी को बेचने जा रहे थे। इंस्पेक्टर के अनुसार इन लुटेरों पर खुर्जा, गाजियाबाद, नोएड़ा और मुजफ्फरनगर में लूट, चोरी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

चाय में मिलाते थे नशीला पदार्थ
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी सवारी बनकर पूरी ई-रिक्शा लंबी दूरी के लिए बुक करते थे। ई-रिक्शा वाले से घुल-मिल जाते थे। रास्ते में किसी चाय की दुकान पर रिक्शा वाले को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे देते थे। कुछ दूर चलकर चालक को बेहोशी छाने लगती थी और ये उसे किसी सुनसान जगह पर डालकर उसकी ई-रिक्शा लूटकर ले जाते थे। इसी तरह बाइक या स्कूटर वाले से लिफ्ट लेकर रास्ते में उसे क्लोरोफार्म से भीगा रुमाल सुंघाकर बेहोश करके उसका वाहन लूटकर ले जाते थे। ऐसी वारदातें उन्होंने गाजियाबाद, नोएडा और खुर्जा में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
तीन ई-रिक्शा ले जा रहे थे बेचने, पकड़े जाने पर हुआ खुलासा
वेस्ट यूपी के कई जिलों में एक दर्जन से ज्यादा केस हैं दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed