{"_id":"5cc612aebdec2207903d4254","slug":"181556484782-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की सुपारी लेने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या की सुपारी लेने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस द्वारा एक आरोपी से पिस्टल बरामद करने की भी रही चर्चा
- फिलहाल जांच की बात कर रही पुलिस, 10 लाख में दी थी सुपारी
मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने किन्नर की हत्या की सुपारी लेने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ करने में जुटी है। चर्चा यह भी है कि एक बदमाश से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद की है।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि लिसाड़ीगेट क्षेत्र में रहने वाले एक किन्नर की कुछ बदमाशों ने 10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी ली है। बताया जाता है कि देर रात पुलिस ने सद्दीकनगर में अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इन युवकों से पूछताछ की गई तो पुलिस के सामने एक अन्य शख्स का नाम भी सामने आया। पुलिस ने श्यामनगर में किराये के मकान में रह रहे इस युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। रातभर पूछताछ की गई। बताया जाता है कि कुछ और नाम पुलिस के सामने आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है। उधर, गिरफ्तार किये गये चार युवकों में से एक युवक को छोड़े जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस मामले के हत्या की सुपारी से जुड़ा होने से इंकार किया है।