{"_id":"5cbf73c9bdec221428364615","slug":"181556050889-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साहब, हस्तिनापुर एसओ निलंबित चाहिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसपी साहब, हस्तिनापुर एसओ निलंबित चाहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्टूपुरी प्रकरण
पूर्व विधायक और भाजपा नेता समर्थकों के साथ एसपी देहात से मिले
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पल्टूपुरी में पिछले दिनों अनुसूचित जाति के एक परिवार द्वारा दबंगों द्वारा छेड़छाड़ और उत्पीड़न से आजिज आकर जहर खाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भाजपा नेता और पूर्व विधायक गोपाल काली समर्थकों के साथ एसपी देहात से मिले। एसओ हस्तिनापुर पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि एसओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस-प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा।
भाजपाइयों ने एसपी देहात के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि एक परिवार के साथ यह बहुत शर्मसार करने वाली घटना हुई है। इस प्रकरण में एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र कुमार की लापरवाही रही है। आरोपी छेड़छाड़ करने के अलावा पीड़ित परिवार को लगातार परेशान करते थे। गांव में यह अपनी बिरादरी का अकेला परिवार है। पूर्व में पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी से तंग आकर पीड़ित परिवार ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसमें महिला की मौत हो चुकी है। जबकि पिता-पुत्री निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने आश्वासन देते हुए कहा कि आचार संहिता लगी हुई है ऐसे में एसओ को नहीं हटाया जा सकता। वहीं, पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मदद पुलिस-प्रशासन ने करा दी है। पांच लाख के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए लिखा गया है। वहीं दस लाख आर्थिक सहायता जो मिलनी है उसकी 25 प्रतिशत की पहली किस्त मिल चुकी है। नौ आरोपी हैं, जिनमें से आठ जेल चले गये। पूर्व विधायक ने बुधवार को एसएसपी से मिलने की बात कही है। इस दौरान राकेश, ललित मोहन, धर्मपाल ठेकेदार, सत्यवीर पबरसा, पीएनबी के पूर्व शाखा प्रबंधक राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।