फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मास्टर माइंड गिरफ्तार,खुलेंगे साजिश के तार

मास्टर माइंड गिरफ्तार,खुलेंगे साजिश के तार

Fri, 19 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मास्टर माइंड गिरफ्तार,खुलेंगे साजिश के तार
मास्टर माइंड की गिरफ्तारी से खुलेंगे साजिश के तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी, राजस्थान और पंजाब पुलिस के बीच समन्वय काम आया। पुलिस कर्मियों से राइफल लूटकर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की सभा में हमला करने की साजिश रचने वाले जर्मन सिंह को राजस्थान पुलिस ने बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया। उसे फिलहाल पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है, उससे यूपी एटीएस टीम ((एंटी टेररिस्ट स्क्वाड)) भी पूछताछ करेंगी। इसके अलावा उसके एक अन्य साथी करमा को शामली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए तीन खालिस्तान समर्थकों की भी दस दिन की रिमांड पुलिस को मिल गई है। इनसे पूछताछ के बाद पूरी साजिश का खुलासा होने के साथ प्रतिबंधित बब्बर खालसा के नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस को कामयाबी मिलेगी।
राइफल लूट प्रकरण में खालिस्तान समर्थकों का कनेक्शन जुड़ने पर सक्रिय एटीएस और पुलिस ने चौसाना क्षेत्र के एक गांव से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें एक युवक को छोड़ दिया गया, जबकि दो से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं। सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी और झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी और ने बताया कि जेल भेजे गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगा गया था। कोर्ट ने 10 दिन के लिए इन्हें 28 अक्टूबर तक पुलिस अभिरक्षा में देने के आदेश दिए हैं। लखनऊ से आई एटीएस की टीम ने झिंझाना क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। इसके अलावा पंजाब से भी एटीएस की एक टीम शामली पहुंच गई है। पुलिस अभिरक्षा में एटीएस टीमें भी तीनों आरोपियों से पूछताछ करेंगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि फरार सरगना जर्मन सिंह और करमा के संपर्क कहां कहां पर हैं? इनके शरणदाता और मदद करने वाले कौन हैं?।
विज्ञापन

यह था मामला
दो अक्टूबर को चौसाना-बिडौली मार्ग पर पुलिसकर्मियों पर हमला एक इंसास और एक थ्री नाट थ्री रायफल लूट ली गई थी। विरोध करने पर होमगार्ड संजय वर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया था। कांस्टेबल संसार सिंह के साथ मारपीट की थी। इस मामले में 14 अक्टूबर को अमरीत उर्फ अमृत निवासी करनाल, गुरुजेन्ट सिंह निवासी गंगोह (सहारनपुर), गुरुद्वारे के ग्रंथी करम सिंह निवासी डेरा रंगाना फार्म को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। इनसे लूटी गई थ्री नॉट थ्री और इंसास राइफलें बरामद हो गई थीं। गिरोह सरगना जर्मन सिंह और करमा फरार हो गए थे। एडीजी प्रशांत कुमार ने दावा किया था कि यह गिरोह खालिस्तान समर्थक है और प्रतिबंधित बब्बर खालसा ग्रुप के संपर्क में है। लूटी गई राइफलों से इनके द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैलियों में फायरगिं कर अराजकता फैलाने की योजना थी। तभी से इलाके में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) और आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) की टीमें इनकी जड़ें तलाशने में जुटी हैं। एटीएस भी करेगी आरोपियों से पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकानेर जाकर छिप गया था जर्मन
जयपुर। उत्तर प्रदेश व पंजाब पुलिस का वांटेड आरोपी जर्मन सिंह को राजस्थान के बीकानेर जिले से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जर्मन सिंह पंजाब के नेता प्रकाश सिंह बादल को मारने की साजिश रच रहा था। सीआई भवानी सिंह के अनुसार वांटेड जर्मन सिंह जर्मन सिंह को पकड़ने की सूचना पंजाब पुलिस को दी गई, जिसके बाद पंजाब पुलिस बीकानेर पहुंची। इस दौरान सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीकानेर पुलिस द्वारा जर्मन सिंह को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया।

करमा के पास से भी बरामद हुई पिस्टल
झिंझाना/शामली। पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र में मंसूरा मार्ग से आरोपी करमवीर उर्फ करमा पुत्र अजीत सिंह निवासी डेरा बिरसा सिंह गांव अजीजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब में पूर्व सीएम की सभा में हमला कर अराजकता फैलाने की साजिश रच रहा जर्मन और उसके साथी असलाह एकत्र करने में जुटे थे। गत 14 अक्तूबर को गिरफ्तार हुए इनके तीन साथियों से पुलिस ने लूटी गई इंसास, थ्री नाट थ्री राइफल के अलावा पिस्टल भी बरामद की थी। फरार करमवीर उर्फ करमा के पास से भी पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि राइफल लूट का आरोपी करमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed