{"_id":"5b3152c74f1c1bc2378b5e70","slug":"181529959111-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई बाइक का पुलिस ने काट दिया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी हुई बाइक का पुलिस ने काट दिया चालान
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक हो गई चोरी, घर पहुंचा फोटो चालान
मेरठ। एक युवक की कुछ दिन पहले बाइक चोरी हो गई। उसने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन घटना के कुछ दिन बाद उसके घर पर उसकी बाइक का फोटो चालान आ गया। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बाइक बरामद करने की मांग की।
परतापुर थाना क्षेत्र के डिमोली निवासी दीपक पुत्र कृतराम ने बताया कि सात मई की दोपहर करीब 12.40 बजे वह जिला अस्पताल में गया था। गेट नंबर एक के बाहर उसने अपनी स्पलेंडर बाइक खड़ी की थी। जब वह लौटा तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने दहलीगेट थाने में बाइक चोरी रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने जल्द ही बाइक बरामद करने का आश्वासन भी दिया। वहीं कुछ दिन पहले युवक के घर एक फोटो चालान पहुंचा। जिसमें फोटो चालान करने तारीख 20 जून लिखी थी। युवक ने सोमवार को कार्यवाहक एसएसपी/एसपी देहात से शिकायत की। एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि बाइक किसी चोर ने चलाई है या फिर उस बाइक के नंबर से कोई अन्य बाइक चलाई जा रही है। इस मामले में जांच कराई जाएगी।