फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएनजी पंप पर ऑटो चालक की हत्या में सेल्समैन जेल भेजा

सीएनजी पंप पर ऑटो चालक की हत्या में सेल्समैन जेल भेजा

Thu, 31 May 2018 02:27 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर ऑटो चालक की हत्या में सेल्समैन जेल भेजा
ऑटो चालक की हत्या में सेल्समैन जेल भेजा
विज्ञापन

खरखौदा/मेरठ। हापुड़ रोड स्थित सीएनजी पंप पर बीते रविवार को 10 रुपये के विवाद में हुई ऑटो चालक इनाम अंसारी की हत्या में पुलिस ने आरोपी सेल्समैन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सीएनजी पंप पर लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर कार्रवाई की है। पंप के सेल्समैन अनुज पुत्र भूपसिंह निवासी औरंगाबाद थाना भावनपुर को जेल भेजा गया है। जबकि पंप के सात अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। पूछताछ में सामने आया कि हत्या करना मकसद नहीं था। गैर इरादतन हत्या की धारा में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इनाम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जिस स्थान पर विवाद हुआ था, वहां की फुटेज साफ नहीं आयी। लेकिन एक युवक ऑटो चालक को गिराते हुए नजर आया है।
विज्ञापन


खास बातें:
सीएनजी पंप पर 10 रुपये के विवाद में ऑटो चालक की हुई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed