{"_id":"5a8f30da4f1c1b805a8bb46a","slug":"181519333594-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में फायरिंग, छात्र का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ कॉलेज में फायरिंग, छात्र का सिर फोड़ा
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेरठ कॉलेज के बीएनएम हॉस्टल में बृहस्पतिवार देर रात एक छात्र के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया गया। हमलावर हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।
एसओ लालकुर्ती विरेंद्र कुमार ने बताया कि बीएनएम हॉस्टल के कमरा नंबर-38 में एमएससी का छात्र गौरव सिरोही खाना खा रहा था। आरोप है कि छात्र विनय भारद्वाज और विनीत टिकैत हथियारों से लैस होकर कमरे में आए और गौरव पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें गौरव के सिर में गंभीर चोट आई। चीख पुकार सुनकर हॉस्टल से छात्र दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, मेरठ कॉलेज के चीफ वार्डन एसके पुंडीर ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। फायरिंग की बात पुलिस ने नहीं बताई। कॉलेज प्रशासन इसकी जांच कराकर सख्त कार्रवाई करेगा।
बीफार्मा के छात्र पर पिस्टल तानी
मेरठ। एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि हनुमानपुरी सूरजकुंड निवासी नोनू बीफार्मा का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह बेगमपुल से लौट रहा था। मोहनपुरी में चिकारा कांपलेक्स के पास दो बदमाशों ने नोनू को घेरकर लूटपाट के इरादे से कनपटी पर पिस्टल तान दी। नोनू जान बचाकर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के आवास की तरफ भागा। लोगों की भीड़ लगने पर बदमाश भाग गए। इस मामले में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है।