{"_id":"5a11f76b4f1c1bce408b7d8a","slug":"181511126891-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के कुआं खेड़ा में रविवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक, कुआं खेड़ा निवासी अमरीश कुमार (25) पुत्र विजय सिंह रविवार शाम को अपने ही कुछ साथियों के साथ एक पार्टी में गया था। इस बीच उसका मोबाइल फोन वहां से गायब हो गया। पौने आठ बजे अमरीश अपने भाई हरिओम के साथ गया और अपने पड़ोस में रहने वाले राजू से कहा कि उसका मोबाइल फोन तूने चोरी कर लिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इस दौरान आरोपी राजू के अन्य परिजन भी आ गए।
आरोप है कि इस बीच राजू घर से तमंचा लेकर आया और अमरीश के सीने में गोली मार दी। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज, एसओ परीक्षितगढ़ रामचंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरीश के परिजनों ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी। एसपी देहात ने बताया कि पवित्र उर्फ भोलू, उसके भाई राजू पुत्र राजवीर और जितेंद्र पुत्र रामकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल गायब होने पर अमरीश का राजू से विवाद हुआ था। आरोप है कि गालीगलौज करने पर राजू ने तमंचे से गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी के परिवार के दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
खास बात
- परीक्षितगढ़ के कुआं खेड़ा में रविवार रात हुई घटना
- पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज