फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुरादनगर के परिवार से साथ लूटपाट की कोशिश

मुरादनगर के परिवार से साथ लूटपाट की कोशिश

Sun, 19 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुरादनगर के परिवार से साथ लूटपाट की कोशिश

विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
जनपद गाजियाबाद के कस्बे मुरादनगर से बालैनी क्षेत्र के बुढ़सनी गांव में अपनी बेटी की सगाई करने आए परिवार के साथ सैड़भर गांव के समीप चार हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। लूटपाट करने में विफल होने पर बदमाशों ने महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट की। इससे तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी

शनिवार को दोपहर के समय गाजियाबाद जनपद के कस्बा मुरादनगर निवासी महेंद्र यादव अपनी बेटी की सगाई लेकर बालैनी क्षेत्र के बुढ़सनी गांव में आए। शाम को करीब सात बजे जब वह कार द्वारा अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे, जैसे ही वह सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सैड़भर गांव के समीप पहुंचे तो चार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रुकवा लिया और लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों के आ जाने पर बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। बदमाशों की मारपीट में प्रशांत, लक्षित और विजय निवासी मुरादनगर घायल हो गए। पीड़ितों ने सिंघावली अहीर थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्य मुरादनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed