फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत

युवती ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत

Sun, 24 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
युवती ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत
युवती ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहघासा में शनिवार देररात को एक युवती ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर युवती को बचाते तब तक युवती 85 प्रतिशत जल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के अनुसार सना (22) शाहघासा में अपनी नानी के यहां रह रही थी। युवती को उसकी मौसी ने गोद ले रखा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि सना के पैदा होने के बाद उसके पिता ने सना की मां को छोड़ दिया था। बाद में सना की मां ने भी कहीं दूसरी जगह निकाह कर लिया। जिसके बाद सना की मौसी ने गोद ले लिया था। युवती बीच में अपनी नानी के घर भी आती जाती थी। शनिवार को भी सना अपनी नानी के यहां गई थी। रात में अचानक केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। परिवार और आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed