{"_id":"5ace76d74f1c1bc93d8b4a97","slug":"171523480279-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयमित भाषण हो, संदिग्ध चेहरे नजर न आएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संयमित भाषण हो, संदिग्ध चेहरे नजर न आएं
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की अनुमति के लिए पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों के लिए कड़ी शर्तें रखी हैं। साफ कहा कि दो अप्रैल को हुई हिंसा का आरोपी कोई नेता या कार्यकर्ता कार्यक्रम में नजर नहीं आना चाहिए।
अफसरों ने आयोजकों से साफ कहा है कि कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध चेहरे नजर नहीं आने चाहिए। आयोजकों को भाषणबाजी न करने की भी सख्त हिदायत दी गई है। आयोजकों से कार्यक्रम में आने वाले मुख्य लोगों के नामों की भी जानकारी ली जा रही है। शोभायात्राओं में शामिल झांकी, बैंडबाजों तक की पूरी लिस्ट ली गई है। डीएम और एसएसपी ने कहा है कि कोई भी कार्यक्रम बिना अनुमति नही होगा। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार अभी तक जिले में 24 कार्यक्रमों के लिए अनुमति मांगी गई है। इनमें सदर में बड़ी शोभायात्रा निकलती है। टीपी नगर क्षेत्र में भी कई कार्यक्रम होते हैं।
हम हैं साथ, मत निकालो फ्लैग मार्च
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि 10 अप्रैल की तरह 14 अप्रैल भी शांति से गुजरेगा। इसी तरह सहयोग करते हुए अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस के सुरक्षा इंतजाम पूरे हैं। वहीं, व्यापारियों ने पुलिस अफसरों से कहा कि यहां माहौल पूरी तरह शांत हैं। दलित बस्ती या अन्य जगहों पर पुलिस फोर्स लगाने की जरूरत हैं। व्यापारी तो पुलिस-प्रशासन के साथ हैं। कोई घटना होगी तो व्यापारी पुलिस को खुद बताएगा। पुलिस फोर्स को बाजारों में फ्लैग मार्च निकालने की जरूरत नहीं हैं।