फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी बिलखती रही और पति हाथ जोड़ता रहा

पत्नी बिलखती रही और पति हाथ जोड़ता रहा

Mon, 26 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
पत्नी बिलखती रही और पति हाथ जोड़ता रहा
घर छोड़कर गई महिला बरामद, थाने पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। उत्तराखंड निवासी एक युवक अपने परिवार के साथ जागृति विहार में रहता है। युवक की शादी पांच साल पहले हुई थी। कुछ समय पहले युवक की पत्नी घर छोड़कर चली गई। युवक ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। सूचना पर महिला का पति और ससुराल वाले थाने पहुंच गई। इस दौरान वहां हंगामे की स्थिति हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता है। दो माह पहले पति ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। इस कारण वह घर छोड़कर चली गई और और 90 वर्षीय एक दंपति के साथ रहकर उनकी सेवा करने लगी। इस दौरान थाने में पति पत्नी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पति हाथ जोड़कर महिला से घर चलने के लिए कहने लगा। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि महिला और उसके पति में समझौता हो गया है। वह पति के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed