फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अंदर माय सिटी के लिए-Meerut

अंदर माय सिटी के लिए-Meerut

Sun, 18 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अंदर माय सिटी के लिए-Meerut
मेरठ। सीओ बृजेश सिंह के मुताबिक आरोपी कविराज ने बताया कि 1.20 लाख से 1.50 लाख रुपये में एक उत्तर कॉपी बदलने का सौदा होता था। 10 हजार रुपये यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मचारी कपिल को जाते थे जो यूनिवर्सिटी की खाली उत्तर पुस्तिकाएं लाकर देता था। 35 से 65 हजार रुपये पवन, कपिल को जाते थे। पवन यूनिवर्सिटी का स्थायी कर्मचारी था, जो परीक्षा उत्तर पुस्तिका अनुभाग में तैनात था। कपिल संविदा कर्मचारी था। पवन व कपिल उत्तर पुस्तिकाओं का ऊपर का पेज छोड़कर अंदर की कॉपी हटाकर दूसरी कॉपियां लगाते थे। अभ्यर्थी द्वारा दी कॉपी फिर पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं में पंच ेकर अंदर रखी जाती थीं। वहीं, स्नातक और परास्नातक की कॉपी 10 से 20 हजार में बदली जाती थीं।
विज्ञापन

600 कॉपियां बदलना कबूला
आरोपियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में यह धंधा सन 2014 से चल रहा है। हर साल 100 से 150 कॉपियां बदलना आम था। इन चार वर्षों में करीब 600 उत्तर पुस्तिकाएं बदलना आरोपियों ने कबूल किया है। एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने में कर्मचारियों को अच्छा पैसा मिलता था। इस गिरोह में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के जुड़ने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा की युवती कराती थी संपर्क
एसटीएफ के एसपी ने बताया कि हरियाणा निवासी संदीप की बेटी मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा से छात्रनेता कविराज की जान पहचान है। छात्रा अभ्यर्थी को कविराज से पास भेजती थी। उसके बाद कविराज सौदा करता था। कविराज अंबेडकर कॉलेज से बीए कर चुका है। फिलहाल वह यही धंधा कर रहा था। एसटीएफ अब छात्रा की तलाश में जुट गई है। यह गिरोह एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के संपर्क में करीब पांच साल से है। इस गिरोह के सदस्यों के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली गई है। यूनिवर्सिटी के तीनों कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
- कविराज पुत्र हरपाल सिंह
निवासी : शाहपुर श्योहारा बिजनौर
शिक्षा : बीए पास
हाल पता : जागृति विहार सेक्टर-3 मेडिकल
--
- कपिल कुमार पुत्र उदयराम सिंह
निवासी : गौतमनगर ब्रह्मपुरी
शिक्षा: इंटर
तैनाती : यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मचारी
--
- संदीप कुमार पुत्र गुलचंद
निवासी जयभीमनगर, मेडिकल मेरठ
शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट
तैनाती: यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मचारी
- पवन कुमार पुत्र स्व. सुल्तान सिंह
निवासी: डी-18 यूनिवर्सिटी कैंपस
शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट
तैनाती: पुस्तिका अनुभाग में इंचार्ज (स्थायी कर्मचारी)

आरोपियों पर यह हुई कार्रवाई
एसटीएफ ने चारों आरोपियों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्थायी कर्मचारी पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया। संविदा कर्मचारी कपिल, संदीप का कार्यकाल समाप्त कर दिया। इस मामले की जांच कराने के लिए यूनिवर्सिटी ने एक कमेटी गठित की है।
ये हुआ बरामद
एमबीबीएस की लिखी हुई दो उत्तर पुस्तिकाएं, एक लाख पांच हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक आई कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed