फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of killing a youth and throwing his body in the river

Deoria News: युवक की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप

Thu, 03 Sep 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a youth and throwing his body in the river
भटनी। बनकटा शिव गांव के पास छोटी गंडक नदी में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद आठ लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश की प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

महुरांव गांव निवासी बंका यादव के पुत्र सुमंत यादव (22) का शव 16 अप्रैल 2025 को बनकटा शिव गांव के पास छोटी गंडक नदी में मिला था।
घटना के बाद परिजनों ने प्रेम संबंध को लेकर सुमंत की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, उस समय पुलिस ने हत्या के आरोप को खारिज करते हुए नहाने के दौरान हादसा होने की बात कही थी।
विज्ञापन

मामले में मृतक की मां सुरसती देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed