फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपहृत किशोरी की हत्या, खंडहर में मिली लाश

अपहृत किशोरी की हत्या, खंडहर में मिली लाश

Fri, 23 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अपहृत किशोरी की हत्या, खंडहर में मिली लाश
मेरठ। गंगानगर की पाश कॉलोनी गंगासागर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे खंडहर पड़े एक मकान में अपहृत किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में शव मोर्चरी भेज दिया। कॉलोनी से करीब एक किमी दूर रहने वाले परिवार ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी मदनलाल की बेटी शोभा (15) मां सीमा के साथ गंगासागर में मकानों में घरेलू काम करती थी। 14 फरवरी को शोभा मां से करीब एक घंटे पहले घर से निकली थी। लेकिन लौटी नहीं थी। 15 फरवरी को पीड़ित परिवार ने गांव के चार लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस गंभीर नहीं हुई और शोभा की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

लोगों से छुपाया सच
मौके पर जब भावनपुर पुलिस पहुंची तो लोगों के पूछने पर एसओ ने कहा कि किसी 45-50 साल की महिला की लाश है। कोई बड़ी बात नहीं है। पुलिस ने शव तुरंत पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। करीब एक घंटे बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शोभा के भाई आशु और सागर ने उसकी पहचान की तो कॉलोनी के लोगों को पता चला कि लाश 15 साल की किशोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी पकड़ा और फिर छोड़ा
शोभा के पिता मदनलाल ने बताया कि मैंने गांव के देवेंद्र, दीपक, धर्मपाल और उर्मिला को अपहरण में नामजद कराया था। पुलिस ने धर्मपाल को पांच घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। शोभा की बरामदगी के लिए हमने रोजाना थाने जाकर गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। नामजद आरोपियों से भी सख्ती से पूछताछ नहीं की। जिसका नतीजा है कि बेटी की हत्या कर दी। अब लाश मिलने पर पुलिस ने धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया।
दरोगा पर फूटा गुस्सा, हंगामा
पीड़ित परिवार का पोस्टमार्टम हाउस पर भावनपुर थाने में तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह पर गुस्सा फूटा। आरोप कि नामजद आरोपी पक्ष से दरोगा की सेटिंग थी। जिसके चलते दरोगा ने कार्रवाई नहीं होने दी। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने लोगों को समझाकर शांत किया। एसओ भावनपुर को हड़काते हुए फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। दरोगा की जांच कराने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया।
किशोरी को जहरीला पदार्थ पिलाया
एसपी देहात के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी को जहरीला पदार्थ देकर मारने की पुष्टि हुई है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। एसपी देहात ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके बारे में जानकारी लेगी।

आखिर क्यों मारी किशोरी
दुष्कर्म से इंकार, किसी से रंजिश भी नहीं। सवाल उठता है कि आखिर किशोरी की हत्या क्यों की गई। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक शव करीब सात-आठ दिन पुराना है। जिससे अंदेशा कि 14 फरवरी को ही किशोरी को मार दिया गया। किशोरी से किसकी क्या दुश्मनी थी, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। पीड़ित परिवार भी कुछ ज्यादा बोलने को तैयार नहीं।
खास बातें:
-14 फरवरी को हुआ था अब्दुलापुर से अपहरण, चार आरोपी थे नामजद
- गंगानगर की पॉश कालोनी गंगासागर में जहर देकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed